रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की ब्रिटेन के रक्षा मंत्री से बातचीत,, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

Defense Minister Rajnath Singh talked to Britain's Defense Minister, this issue was discussed

दोनों नेताओं के बीच हिन्द-प्रशांत क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए रक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

( by PIB Delhi)

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। पीआइबी की रिपोर्ट के अनुसार दोनों नेताओं के बीच हिन्द-प्रशांत क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए रक्षा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने दोनों देशों के बीच पहले से चल रही गतिविधियों की संक्षिप्त समीक्षा की और नये क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

दोनों मंत्रियों ने रक्षा क्षेत्र में नजदीकी संबंध विकसित करने के तौर-तरीकों पर गौर किया। श्री ग्रांट शाप्स ने रक्षा मंत्री को निकट भविष्य में ब्रिटेन की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया। रक्षा मंत्री ने श्री शाप्स को ब्रिटेन का रक्षा मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी।

Leave a Comment