अमेरिका से 30 एम क्यू – 9बी प्रिडेटर ड्रोन की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी,,

Defense Ministry approves purchase of 30 MQ-9B Predator drones from US

देश के लिए आज एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अमेरिका से 30 एमक्यू-9बी प्रिडेटर ड्रोन की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इन ड्रोन की खरीद से भारतीय सेना की निगरानी क्षमता ख़ासकर चीन से लगने वाले सीमावर्ती इलाकों में मजबूत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रक्षा मंत्रालय का ये फ़ैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से कुछ दिनों पहले आया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि अगले हफ़्ते पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के समय व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन के साथ उनकी बातचीत के बाद तीन अरब अमेरिकी डॉलर के इस खरीद सौदे का एलान किया जा सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की बैठक में इसके खरीद प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई । भारतीय सेना के तीनों अंग इस ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं और ये सामुद्रिक निगरानी से लेकर दुश्मन की पनडुब्बियों को भी निशाना बनाने की क्षमता रखती है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय नौसेना को 14 ड्रोन जबकि वायु सेना और थलसेना को 8-8 ड्रोन दिए जा सकते हैं। ( साभार बीबीसी)

Leave a Comment