रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में मंडी समिति के सुपर मार्केट के बाहर नाला के ऊपर पुलिया न होने से ग्राहकों का दुकान पर पहुंचना मुश्किल होता है। दुकानदारों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर नाला के ऊपर पुलिया बनवाने की मांग की है।
मंडी समिति द्वारा मंडी गेट के बगल में सुपर मार्केट (किसान बाजार) का निर्माण कराया गया था। इसमें दुकानों का निर्माण कर उन्हें बोली लगाकर उठाया गया था। दुकान लेने के बाद इन दुकानों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी खोल ली हैं। इन्हीं दुकानों के बाहर से नगर पालिका नाला निकला हुआ है। नाला होने के चलते ग्राहकों का दुकान पर पहुंचना मुश्किल होता है। इसे लेकर दुकानदार रामकुमार, अरविंद कुमार, राहुल ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि दुकान के बाहर नाला होने से ग्राहक उनकी दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। नाला की चौड़ाई अधिक होने की वजह से उसे लांघना भी मुश्किल होता है। यदि नाले के ऊपर पुलिया बनवा दी जाती है तो ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने एसडीएम से नाला के ऊपर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।




