डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया डॉ. मधुरिमा नायक त्रिपाठी को सम्मानित,,,

Deputy CM Brajesh Pathak honored Dr. Madhurima Nayak Tripathi,,,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश हेल्थ कोंक्लेव कार्यक्रम में डॉ. मधुरिमा नायक त्रिपाठी को बेस्ट कॉस्मेटोलोजिस्ट के रूप में चुना गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। डिप्टी सीएम से सम्मान पाकर महिला चिकित्सक ने नगर का नाम रोशन किया है।
लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर की युवा महिला चिकित्सक डॉ. मधुरिमा नायक त्रिपाठी को बेस्ट कॉस्मेटोलोजिस्ट के रूप में चुना गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब 40 डॉक्टर को आमंत्रित किए गए थे। जिसमें डां मधुरिमा नायक को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ये उनकी मेहनत परिश्रम का ही परिणाम है कि एक महीने में दूसरी बार उनको सम्मानित किया गया। लखनऊ में सम्मानित होने से कुछ ही दिन पहले ही उन्हें मुंबई में भी बेस्ट कॉस्मेटोलोजिस्ट ऑफ़ बुंदेलखंड के अवार्ड से नवाज़ा गया था। उन्होंने अपने क्षेत्र में मेहनत व लगन से मात्र 26 साल की उम्र में इतना बड़ा मुक़ाम हासिल किया। लखनऊ में डिप्टी सीएम से उनके सम्मानित होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Comment