जालौन के मंडी परिषद में चल रहे विधुत काम का डिप्टी डायरेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Deputy Director inspected the ongoing electrical work in Mandi Parishad of Jalaun, gave necessary instructions

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर के बंगरा मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति व थोक सब्जी मंडी में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 17 लाख रुपये की लागत से काम कराया जा रहा है। मंडी परिसर में चल रहे कार्य का निरीक्षण करने के लिए डिप्टी डायरेक्टर के साथ तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद कमाल इरफान के साथ सहायक अभियंता हर्ष श्रीवास्तव, अवर अभियंता गिरीश वर्मा की टीम ने स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति व थोक सब्जी मंडी में चल रहे विद्युतीकरण के कार्य को देखा। मंडी परिसर में जर्जर केबिल को ठीक करने, जर्जर बिजली के खंभों को बदलने और प्रकाश व्यवस्था के दुरूस्तीकरण के लिए 17 लाख 18 हजार रुपये का बजट आया है। बिजली व्यवस्था को ठीक करने का काम फतेहपुर की संस्था प्रदर्श लाइट हाउस द्वारा कराया जा रहा है। मंडी में चल रहे इस कार्य के निरीक्षण के लिए प्रयागराज की टीम ने बिजली के पोलों की गुणवत्ता के साथ उनको जमीन में लगाने समेत विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने विद्युतीकरण के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा क्रय किये सामान को भी चैक किया और विभागीय मानकों से मेल किया। जिसमें सामान की गुणवत्ता ठीक मिली। निरीक्षण के बाद डिप्टी डायरेक्टर ने संस्था प्रमुख को सख्त निर्देश दिए कि वह पूरा काम निर्धारित तीन माह की समय सीमा में पूरा कर दे और गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। समय समय पर टीम निरीक्षण करेगी अगर खामियां मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment