तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं लग पा रही अवैध स्टैंड पर रोक,,लोगों ने भेजा मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में परिवहन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर और सरकार के निर्देशों के बाद भी अवैध टेक्सी स्टैंड पर रोक नहीं लग पा रही है। शिकायतों के बाद भी अवैध स्टैंड पर रोक नहीं लग पा रही है।
नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चौराहे से उरई, औरैया, कोंच, बंगरा आदि के लिए ऑटो उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा सवारी को जिस गांव या कस्बे में जाना हो वहां की भी बुकिंग हो जाती है। अवैध रूप से चल आटो के कारण एक ओर जहां प्राइवेट बस संचालकों को नुकसान हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर परिवहन निगम की बसों को भी नुकसान हो रहा है। परिवहन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर और प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद भी नगर में धड़ल्ले से अवैध ऑटो स्टैंड चल रहा है। नगर के वसीम, राहुल, प्रमोद आदि ने नगर में चल रहे अवैध स्टैंड व अवैध रूप से सवारी बैठाकर चल रहे आटो की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजकर मामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। जिससे बस संचालकों व सरकार को हो रहे राजस्व के नुकसान को रोका जा सके।

Leave a Comment