रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 134वें जन्मदिवस पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. अंबेडकर को याद कर उनके विचारों पर चलने की प्रेरणा ली गई।
तहसील सभागार में एसडीएम विनय मौर्य की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में स्थापित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर महान व्यक्तित्व के धनी थे जिससे दलित शोषित समाज के उत्थान के महान कार्य किए। सिकारीराजा में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर ब्लॉक प्रमुख रामाराजा निरंजन ने माल्यार्पण किया। इसके अलावा मोहल्ला दलालनपुरा, हरीपुरा, रिनियां, भदवां, उदोतपुरा, खनुआं, कैंथ, कुंवरपुरा आदि गांवों में भी अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. अंबेडकर को याद किया गया।
इसके अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं और सिद्दीकी वेलफेयर ऐसोसिएशन के सदस्यों ने भी अंबेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र में डॉ. अंबेडकर की भूमिका के बारे में बताया। इस मौके पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, यश पटेल, राजीव मोहन मिश्रा, थोपन यादव, गौरीश द्विवेदी, सुरेशराव डेंगरे, नफीस सिद्दीकी, विनय श्रीवास्तव, जाकिर सिद्दीकी, इमरान अंसारी, इकबाल मंसूरी, मलखान दोहरे, जीवाराम कुशवाहा, नईम खान, गजेंद्र कुशवाहा, अशफाक राईन, बृजमोहन कुशवहा, नरेश सोनी आदि मौजूद रहे।
अंबेडकर जयंती पर बुंदेलखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने अर्पित की बाबा साहब को श्रंद्धाजलि,, सरकार से की ये मांग,,देखिये पूरी खबर
Like & subscribe & share




