जालौन के इस मंदिर में भक्तों ने किया सुंदरकांड का पाठ,,भक्तिमय हुआ माहौल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में आज नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान में गणेशजी मंदिर पर 127वां सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हुआ।
नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान मे मोहल्ला गणेशजी स्थित गणेशजी मंदिर पर 127वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमानजी का पूजन, अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन पुजारी महेश पाराशर द्वारा किया गया। जिसके बाद सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ शुरू हुआ। अंत में हनुमानजी व प्रभू श्रीराम की स्तुति, आरती, पुष्पांजलि व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा, वाचस्पति मिश्रा, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, मिथलेश मिश्रा, कैलाशचंद्र पाटकार, संतोष वीआईपी, सुशील बाजपेई, पंकज गर्ग, चंद्रप्रकाश सोनी, महेश पाराशर, शशिकांत वर्मा, राहुल यादव, पप्पू पाटकार, रामकिशोर सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment