महाशिवरात्रि पर भक्तों ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । शिव अनादि है, शिव अनंत है। शिव शक्ति है, शिव भक्ति है।। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर व ग्रामीण के मंदिरों पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के कई मन्दिरों पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर व क्षेत्र के शिव भक्तों द्वारा शिव पूजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में घड़ियालों व शंखों आदि की धुनें गूंजने लगीं। महिला, पुरूष एवं बच्चे सभी ने शिव मंदिरों पर जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। औरैया रोड स्थित नर्मेदेश्वर मंदिर, मोहल्ला चौधरयाना, नारोभास्कर, फर्दनवीस में स्थित शिव मंदिर, संकटमोचन मंदिर के नागेश्वर मंदिर, प्राचीन तहसील भवन, कोतवाली परिसर के रक्षिकेश्वर, ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर एवं चुर्खीरोड स्थित अलखिया मंदिर, मोहल्ला गणेशजी स्थित शिव मंदिरों पर पूरे दिन महाकाल के भक्तों तांता लगा रहा। लोगों ने शिवलिंग पर बेल-पत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर गंगाजल, पंचामृत और कुशा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उरई रोड पर हनुमंत नगर स्थित हनुमंत साधना धाम पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन पुजारी रमेशचंद्र विश्वकर्मा की उपस्थिति में किया गया। संकट मोचन मंदिर में पुजारी कमलेश जी, रक्षिकेश्वर मंदिर कोतवाली में रूद्राभिषेक कराया गया। ताईबाई के महल स्थित प्राचीन शिव मंदिर समेत नगर व क्षेत्र के शिव मंदिर एवं घरों में अखंड राम चरित मानस का पाठ कराया गया। इसके अलावा भी कई शिव मंदिरों में हवन, पूजन एवं रामचरित मानस का पाठ भी किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खनुआं, उदोतपुरा, अमखेड़ा, लहचूरा, कुंवरपुरा, पहाड़पुरा, सारंगपुर, गायर, छिरिया सलेमपुर, सुढ़ार सालाबाद, लौना, छानी आदि गांवों में शिव मंदिरों पर शिवगीत, रामधुन, श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ व शिव-पुराण महिमा सहित अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

Leave a Comment