उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने वाली डिंपल यादव ने आज संसद भवन में अपने सांसद पद की शपथ ग्रहण कर ली है । उन्हें यह शपथ लोकसभा अध्यक्ष ने ग्रहण कराई ।

बता दे आपको यूपी के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। आज वह सांसद पद की शपथ लेने के लिए दिल्ली पहुंची और संसद भवन में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी वहां मौजूद रहे।




