निकासी की व्यवस्था न होने से नाली में जमा हो रहा गन्दा पानी,, लोगों ने की ये मांग

Dirty water is accumulating in the drain due to lack of drainage system, people made this demand

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने से गंदा पानी गली में जमा हो रहा है। जिससे मोहल्ले के लोग निकलने में परेशान हैं। परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनवाए जाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम हदरूख निवासी रामप्रकाश, जगदीश प्रसाद भगवानदीन, सर्वेश कुमार, पुष्पा देवी, वीरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, उमा देवी, गजेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, शिवकुमार, संदीप कुमार आदि समेत तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम सुरेश कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मोहल्ले में नाली न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बारिश का पानी गली में ही भरा रहता है। गली में पानी भरा रहने से एक ओर जहां मच्छर पनप रहे हैं। तो दूसरी ओर लोगों को संक्रामक बीमारियों का भी डर सता रहा है। ग्राम प्रधान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से मांग करने के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बताया कि मोहल्ले के बच्चों और औरतों को आवश्यक काम पड़ने पर गंदे पानी से ही होकर जाना पड़ता है। पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम से जनहित में मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनवाए जाने की मांग की है।

Advertisement with us : 9415795867

Our Address : Kaiserbagh Lucknow ! Gomti nagar lucknow ! Bhootnath Indira Nagar Lucknow! Contact 9335088801,8317070299
Visit : www.tuliphitech.com

Leave a Comment