लखनऊ के सैरपुर में मिली युवती की हत्या के मामले का खुलासा,, बजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

देखिये पूरी खबर हमारी चैनल : up news sirf sach पर

Lucknow news : लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने आज बीते दिनों सैरपुर थाना क्षेत्र में मिली युवती की जली हुई लाश का पर्दाफाश करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने युवती को बेहोशी हालत में हत्या करने के बाद उसके चेहरे को जला दिया था ताकि उसकी शिनाख्त ना हो सके।

यहाँ मिली थी लड़की की जली हुई लाश

उल्लेखनीय है कि लखनऊ कमिश्नरेट के सैरपुर थाना क्षेत्र में बीती 6 अप्रैल को एक युवती की लाश बरामद हुई थी। स्थानीय लोगों ने जब नजदीक जाकर देखा तो यूपी का चेहरा पूरी तरह से जला हुआ था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी छानबीन करना शुरू किया था। तब आज पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दो आरोपी अरेस्ट

लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस की टीमों ने आज इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त की गई सामग्री भी बरामद की।

पकड़े गए दोनों आरोपी

बिना विवाह किए प्रेमी के घर रह रही थी मृतका

सैरपुर थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों अरशद और मोहम्मद आवेश को गिरफ्तार किया। इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में डीसीपी उत्तरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि घटना के बाद खोजबीन में मिले फुटेज से यह स्पष्ट हुआ कि इस घटना में 2 लोग शामिल है । इस आधार पर पुलिस टीम आगे बढ़ती है और तहकीकात के बाद उन दोनों को पहचान लिया जाता है। डीसीपी उत्तरी ने बताया कि मृतका को अरशद से प्रेम हो गया था और इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो उसके परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था । इसके बाद मृतका अपने प्रेमी अरशद के घर पर रहने लगती है और तब से वह वहीं रह रही थी। डीसीपी उतरी ने बताया कि मृतका अरशद पर शादी करने का दबाव बना रही थी और इसी के चलते अरशद ने अपने साथी के साथ मिलकर पहले तो उसे नशे की गोलियां देकर बेहोश किया और बाद में उसकी हत्या करने के बाद शव को सैरपुर के सरोरा गांव में फेंक दिया था।

घटना में प्रयुक्त लाइटर व अन्य सामान बरामद

डीसीपी उत्तरी ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त समान भी बरामद कर लिया गया है।

Leave a Comment