जालौन के इस पार्क में हुई वामपंथी दलों की बैठक,,इस पर हुई चर्चा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रविवार को वामपंथी दलों के नेताओं की एक बैठक शहीद पार्क में रामऔतर दोहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें केंद्रीय बजट में वैकल्पिक प्रस्तावों को सम्मलित कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामऔतर दोहरे ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 में वैकल्पिक प्रस्तावों को सम्मलित कराये जाने के लिए 14 फरवरी से 20 फरवरी का देश व्यापी आंदोलन वामपंथियों द्वारा चलाया जा रहा है। आगामी 19 फरवरी को आंदोलन के तहत गांधी स्मारक जालौन में धरना एवं जनसभा का आयोजन होगा। आंदोलन के माध्यम से केंद्रीय बजट में देश भर के 200 अरबपतियों पर चार प्रतिशत संपत्ति व कार्पाेरेट कर लगाए जाने, मनरेगा बजट को 50 फीसदी तक बढ़ाने, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों के निजीकरण पर रोक लगाने, किसानों के हितों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी देने की मांग को सम्मलित कराने का प्रयास किया जाएगा। इन मांगों को लेकर आंदोलन के दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तहसील स्तर पर एसडीएम को सौंपा जाएगा। इस मौके पर आशाराम कुशवाहा, खलील, डॉ. रामकिशोर गुप्ता, कमलाकांत वर्मा, शिवबालक, सुरेंद्र, फूल सिहं आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment