शोहदों से परेशान होकर किशोरी ने की आत्महत्या,, दोनों आरोपी अरेस्ट,, यूपी के जालौन जिले की है घटना

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के कोटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली किशोरी ने शोहदों की हरकत से परेशान होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली | बेटी की मौत के बाद लड़की के पिता ने थाने पर तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज आरोपी दोनों शोहदों को धर दबोचा।

यह था मामला

यह पूरा मामला है जालौन जिले के कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव का है। जहां पर कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक किशोरी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गाँव के ही 2 युवक उस किशोरी के साथ छेड़खानी किया करते थे और छेड़खानी से परेशान कक्षा ११ वीं की छात्रा ने अपने परिजनों से दुखड़ा रोया तो उसके पिता उलाहना ले कर युवकों के घर पहुँच गए लेकिन शहजोर युवकों ने वहाँ उन्हें बेइज्जत किया और भगा दिया | किशोरी को जब अपने पिता के अपमान की बात पता चली तो वह बर्दाश्त न कर सकी और उसने गले में अपना दुपट्टा कस कर आत्म ह्त्या कर ली |

एसपी ने दी विस्तार से जानकारी

डॉ इराज राजा (एसपी जालौन)

जालौन जनपद के कोटरा थाना क्षेत्र में किशोरी द्वारा आत्महत्या करने की घटना को लेकर जिले के नवनियुक्त एसपी डॉ इराज राजा ने बयान जारी करते हुए कहा कि 16-17 जनवरी की रात को थाना कोटरा के ग्राम बरसार में एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी । इस संबंध में किशोरी के परिजनों ने थाने पर सूचना दी थी कि 2 लड़कों के परेशान करने की वजह से उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों दयाशंकर और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोषियों के विरुद्ध हम कठोर तक कार्रवाई करेंगे।

Leave a Comment