रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जालौन नगर एवं भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन के कार्यकर्ताओं ने शीतल शर्बत का वितरण किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जालौन नगर के अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता, महामंत्री दीपू लाला पुरवार, भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन के अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव सचिव प्रेम कुमार गुप्ता कल्लू बजाज, संरक्षक सुनील गुप्ता, संतोष सोनी, विश्नोई जी, पवन कुमार अग्रवाल, गौरव गुप्ता, अनुरुद्ध विश्नोई नीटू, आशीष अग्रवाल, देवांशु अग्रवाल रामजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी से पीड़ित राहगीरों को शीतल शर्बत एवं पेयजल उपलब्ध कराया। उपरोक्त आयोजन नगर के व्यस्ततम देवनगर चौराहे के पटेल चौक, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया।






