रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में दलित शोषण मुक्ति मंच का जिला सम्मेलन आठ मार्च को मोहल्ला नारोभास्कर में आयोजित होगा। जिसमें दलितों की समस्याओं को उठाया जाएगा।
दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक कमलेश कुमार आचार्य ने बताया कि संगठन का जिला सम्मेलन आठ मार्च को मोहल्ला नारोभास्कर में आयोजित होगा। जिसमें दलितों के खाली पदों को भरने, आरक्षण लागू करने, संसद और विधानसभा में जनसंख्या के आधार पर बजट आवंटन करने, दलितों के विरूद्ध अत्याचार और छुआछूत को तत्काल समाप्त करने, विश्वविद्यालयों में यूजीसी के वर्तमान मसौदे को प्रभावी ढंग से लागू करने, दलितों के सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक अधिकारों को मजबूत करने, भूमिहीनों को भूमि के पट्टे देने आदि मुद्दों को उठाया जाएगा। और इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।






