प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्रों को योजना का लाभ दिलाये _ नेहा प्रकाश
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Auraiya news today । यूपी के औरैया की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित अपनी- अपनी जिम्मेदारी को वखूबी निर्वहन करते हुए पात्रों को योजना का लाभ दिलाये जिससे योजना का उद्देश्य पूर्ण होने के साथ-साथ रेहड़ी/ पटरी फड़ वालों की आय में बढ़ोत्तरी हो और वह भी देश/ प्रदेश के विकास में साझीदार बन सके। जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश दिए कि पात्रों की जो भी ऋण आवेदन पत्रावलिया बैंकों में लंबित है उनको निस्तारित किए जाने हेतु दिन/ समय निर्धारित कर ले ताकि पात्रों के साथ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत पहुंचकर उनका निस्तारण करा सकें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में पात्रों का चयन कर ऋण आवेदन कराये और जिसको प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है उसको अगली किस्त प्राप्त करने के लिए अवगत कराये। उन्होंने कहा कि जब छोटे स्तर का व्यापार करने वाले आगे बढ़ेंगे तभी सरकार की मंशा पूर्ण होगी और योजना का उद्देश्य भी पूर्ण होगा। उन्होंने एल.डी.एम. से कहा कि लंबित पत्रावलियों को प्राथमिकता के साथ विशेष रूचि लेकर निस्तारित कराये और इसकी बैंक वार समीक्षा भी करें। इसमें किसी भी स्तर पर किसी के द्वारा बरती गयी लापरवाही/ शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, डिप्टी कलेक्टर वुशरा वानो, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।






