मंडलायुक्त झांसी ने विस निर्वाचन नामावलियों का किया औचक निरीक्षण,,जारी किए ये निर्देश

Divisional Commissioner Jhansi conducted surprise inspection of assembly election rolls, issued these instructions

जिस फार्म में आपत्तियां हैं उसका निस्तारण आवेदन पर उल्लेख स्पष्ट होना चाहिए

Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में मंगलवार को रोल प्रेक्षक मंडलायुक्त झांसी मंडल झांसी आदर्श सिंह ने विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2024 के संबंध में तहसील उरई का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने ईआरओ नेट पर प्राप्त रोल ऑब्जर्वर के लॉगिन पर सुपर चेकिंग फार्म का भौतिक सत्यापन किया गया एवं विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न विभिन्न भाग संख्याओं के फार्मो का परीक्षण कर सबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर को किया जाएगा जिसमें फार्म 6 में नाम जोड़े जाएंगे, फार्म 7 में आपत्तियां (नाम काटे जाएंगे) प्रारूप 8 में नाम संशोधन किया जाएगा और निवार्चन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा और जिन छात्र-छात्राओं या अन्य जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वह भी वोटर लिस्ट में अपना नाम सम्मिलित अवश्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में युवा वोटर, थर्ड जेंडर व दिव्यांग वोटरों का विशेष रूप में प्राथमिकता पर अभियान में सभी का वोटर लिस्ट में नाम हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा वार विभिन्न भाग संख्याओं से फर्न 6, 7 व 8 प्राप्त हुए हैं, जिस फार्म में आपत्तियां हैं उसका निस्तारण आवेदन पर उल्लेख स्पष्ट होना चाहिए। रोल प्रेक्षक ने वोटर रजिस्ट्रेशन केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत प्राप्त फार्मों यथा फार्म 6, 7 व 8 की फीडिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निदेर्श दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार नगर मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, तहसीलदार कुमार भूपेंद्र सिंह सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment