रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
Bahraich news today। यूपी के बहराइच में समाजवादी शिक्षक सभा ने मंडलीय समीक्षा बैठक एवं मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा. एस.पी. सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव एवं देवीपाटन मंडल प्रभारी प्रो. मंसाराम वर्मा उपस्थित रहे।
मंडल के चारों जनपद बहराइच के जिला अध्यक्ष डॉ जितेंद्र मौर्य ,श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष मनीष यादव, गोंडा के जिला अध्यक्ष विपिन वर्मा,और बलरामपुर के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी बहराइच के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक विचार और संघर्ष का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि जनपद बहराइच की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर मैं यह अपेक्षा करता हूँ कि वे संगठन को और अधिक मज़बूत करेंगे और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाएँगे।
विशिष्ट अतिथि प्रो.डॉ मंसाराम वर्मा ने कहा कि आज शिक्षा को निजीकरण और बाज़ारवाद की ओर धकेला जा रहा है। ऐसे समय में समाजवादी शिक्षक सभा का दायित्व है कि वह शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाए और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाए।
इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू (मौर्य राजवंश) ने कहा कि समाजवादी आंदोलन की असली ताकत शिक्षक, नौजवान और बुद्धिजीवी वर्ग हैं। यही वर्ग समाज को दिशा देता है और अन्याय के विरुद्ध खड़ा होता है। अगर यह वर्ग संगठित होकर समाजवादी विचारधारा को घर-घर पहुँचाएगा तो किसी भी सत्ता की जनविरोधी नीतियाँ लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगी।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता यदि गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुँचाएँगे तो आगामी समय में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना निश्चित है।
जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा बहराइच डॉ० जितेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद किया और सभी जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ संजय श्रीवास्तव , जितेन्द्र चौधरी, डॉ बैजनाथ श्रीवास्तव, डॉ शैलेश विश्वकर्मा,संदीप यादव, मिथिलेश यादव, जिला महासचिव सुनील निषाद, जिला उपाध्यक्ष जफरुल्ला खां बंटी, जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव, देवेश मिश्र, राजेंद्र सिंह, सोनाली चौधरी, अलका चौधरी, निशी चौधरी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।










