(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के नगर जालौन में पैरों से दिव्यांग व्यक्ति को चलने के लिए बैसाखी की आवश्यकता है। आरोप है कि कई बार कायार्लय के चक्कर लगाने के बाद भी दिव्यांग को बैसाखी नहीं मिली है। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बैसाखी दिलाने की मांग की है।
हमारे स्थानीय सहयोगी के अनुसार जालौन नगर क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी हरीबाबू ने डीएम चांदनी सिंह को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि वह पैरों से दिव्यांग है। इसलिए उसे चलने फिरने में दिक्कत होती है। वह बैसाखी के सहारे चल सकता है। इसके लिए उसे बैसाखी की आवश्यकता है। वह बैसाखी लेने के लिए कई बार उरई में दिव्यांग कायार्लय जा चुका है। लेकिन हर बार उसे टहला दिया जाता है। उसके पास इतना धन भी नहीं है कि वह बार बार जा सके और चलने में भी दिक्कत होती है। पीड़ित दिव्यांग ने डीएम से उसे बैसाखी दिलाने की मांग की है।







