Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जालौन में भव्य तरीके से मनाया जाएगा दीपावली महोत्सव,, यह होगा विशेष,, समिति अध्यक्ष ने दी विस्तार से जानकारी

Diwali festival will be celebrated in a grand manner in Jalaun, it will be special, committee chairman gave detailed information

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में नगर में भव्य दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राम राज्याभिषेक के साथ ही दीपावली मोहत्सव में पिछली बार की तरह इस बार भी भव्य लेजर व साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।
नगर में दूसरी बार जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य तरीके से दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। दीपावली महोत्सव को लेकर समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार दीपावली महोत्सव पहले भी भव्य और आकर्षक तरीके से श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड में मनाया जाएगा। बुुंदेलखंड में पिछले वर्ष पहली बार लेजर लाइट और साउंड शो के माध्यम से संक्षिप्त रामायण का प्रदर्शन किया गया था। इस बार लेजर लाइट और साउंड शो और भी भव्य होगा। जिसमें संक्षिप्त रामायण के साथ ही भारत की गौरवगाथा का भी प्रदर्शन किया जाएगा लेजर लाइट के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षक होगा। इसके अलावा राम राज्याभिषेक एवं विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का भी आयोजन होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को बुलाया जा रहा है। राम राज्याभिषेक के दौरान ईको फ्रैंडली व इलैक्ट्रिक आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। रात्रि में लेजर शो की किरणों और इलेक्ट्रिक आतिशबाजी से जब मैदान जगमगाएगा, वह क्षण उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। 13 नवंबर दिन सोमवार को अपरान्ह तीन बजे से श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड पर आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में उन्होंने नगर व क्षेत्र के लोगों से पहुंचने की अपील की है।

Leave a Comment