जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन के लिये सभी सम्बंधित विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यो को समयबद्ध और युद्धस्तर पर कराने के निर्देश
(रिपोर्ट – संजय सिंह )
लखनऊ। ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार व सयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया द्वारा आगामी जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ज़िला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक की।
बैठक के दौरान ज़िलाधिकारी द्वारा आयोजन के सम्बंध में कराये जाने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जिन विभागों को जो कार्य सौंपे गये हैं, उन कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
Download our app : uttampukarnews

ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जी 20 सम्मेलन को लेकर कई देशों के डेलीगेट्स एवं राष्ट्राध्यक्षों का जनपद में आगमन प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर प्रत्येक डेलीगेट्स एवं राष्ट्राध्यक्ष के साथ एक लाइज़निग ऑफिसर और पुलिस विभाग से एक पीएसओ की ड्यूटी लगाई जाएगी। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि लाइज़निग ऑफिसर्स की ट्रेनिंग कराई जा रही है परंतु लाइज़निग ऑफिसर्स के साथ साथ पीएसओ की ट्रेनिंग भी करना अत्यंत ही आवश्यक है। जिसके लिए सँयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी लाइज़निग ऑफर्स व पीएसओ की ड्यूटियों को निर्धारित करते हुए सयुक्त ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित कराया जाए, ताकि लाइज़निग ऑफर्स व पीएसओ के बीच आपसी समन्वय बना रहे।
इसके बाद सयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा बताया गया कि डेलीगेट्स एवं राष्ट्राध्यक्षों के आवागमन के सभी रूटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। रूट पर ड्यूटी पॉइंट चिन्हित करते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतिज़ाम किये गए है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाए कराई जा रही है। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया की शहर में जिन जिन स्थानों पर अवैध अतिक्रमण है उसे पुलिस, प्रशासन व सम्बंधित विभाग की संयुक्त टीम के साथ तत्काल हटवाना सुनिश्चित किया जाए।
ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जी 20 सम्मेलन से सम्बंधित पोस्टर, पेंटिंग, संगीत, निबंध आदि प्रतियोगिताओ एवं स्वच्छता चैलेंज का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही जी20 सम्मेलन के सम्बंध में युवाओ को जागरूक और जोड़ने के लिए भी बड़े स्तर पर आयोजन आदि कराए जाएंगे। साथ ही एनएसएस, एनसीसी व स्काउट गाइड के द्वारा अपनी यूनिफॉर्म में डेलीगेट्स एवं राष्ट्राध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, मुख्य विकास अधिकारी, डीसीपी ट्रैफिक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी पूर्वी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




