डीएम व एसपी जालौन ने किया कारागार का औचक निरीक्षण,, जारी किए ये निर्देश

DM and SP Jalaun did surprise inspection of the prison, issued these instructions

Jalaun news today। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के जिलाधिकारी राजेश पांडे ने बुधवार को जिला कारागार में औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ जिले के पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व एसपी dr ईराज राजा ने उरई में स्थित जिला कारागार कारागार का औचक निरीक्षण पहुंचे ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी ने कारागार में निरुद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के निर्देश जारी किए एवं उन्होंने वहां की भोजन स्वास्थ्य आदि की व्यवस्थाओं को भी चेक किया और कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।

Leave a Comment