जालौन में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं,, अधीनस्थों को दिए ये निर्देश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

आपका अपना पेपर

Jalaun news today । जालौन नगर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक डां दुर्गेश कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायतें पंजीकृत हुई, जिनमें नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संहिता की धारा 24 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण आगामी 15 दिनों में अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही पत्थर गड़ी की प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से पूरी कराई जाए। धारा 34 के अंतर्गत नामांतरण से जुड़े तीन वर्ष से अधिक पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए ठोस व्यवस्था की जाए। गेहूं खरीद केंद्रों की व्यवस्था पर भी जिलाधिकारी ने विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि वे केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसानों की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दर पर न खरीदी जाए। साथ ही दलालों की भूमिका पर सख्त निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार यादव, सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, एसडीएम विनय मौर्य, एसडीएम (न्यायिक) विशेश्वर यादव, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशांत पांडेय, सीओ शैलेंद्र बाजपेयी, बीडीओ गजेंद्र सिंह, एसडीओ राम सुधार, जेई नवीन कुमार कंजोलिया, जेई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment