डीएम व एसपी ने पूर्व शिक्षक व संघ प्रचारक परमेश्वर सिंह से कुशलक्षेम जाना

राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

पयागपुर,बहराइच। के.बी. इंटर कॉलेज पयागपुर के पूर्व शिक्षक व संघ प्रचारक परमेश्वर सिंह के आवास पर शनिवार को जिलाधिकारी बहराइच अक्षय रिपाठी ,उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ,पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ,क्षेत्राधिकारी पयागपुर राज सिंह और थानाध्यक्ष पयागपुर करुणाकर पांडेय पहुंचे। अधिकारियों ने उनका कुशलक्षेम जाना और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर परमेश्वर सिंह ने अपनी स्वरचित पुस्तक ‘प्रेरणा’ जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी को भेंट की। शिक्षण व सामाजिक क्षेत्र में उनके लंबे योगदान को देखते हुए स्थानीयजनों ने भी इस सम्मान को सराहा।

Leave a Comment