जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक हुई संपन्न
(ब्यूरो रिपोर्ट )

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, राष्ट्रीय कृषि मिशन योजना की जिला मिशन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में संपन्न हुई। जिसमें वर्ष 2022-23 की सभी योजनाओं की समीक्षा एवं वर्ष 2023-24 में संचालित होने वाली योजनाओं में खेत तालाब योजना, पंडित दीनदयाल योजना, किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यों का अनुमोदन दोनों भूमि संरक्षण इकाइयों का जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन दिया गया। जिससे जनपद में खेत तालाब योजना अंतर्गत लाभार्थी/कृषकों के खेतों में खेत तालाब खुदवाये जायेंगे जिससे कृषक खेत तालाबों में मछली पालन, जलीय खेती के साथ-साथ आवश्यकतानुसार सिंचाई भी कर सकेंगे जिससे कृषकों के आय में वृद्धि होगी साथ ही पंडित दीनदयाल योजना अंतर्गत नदियों के किनारे एवं बीहड़ क्षेत्रों में भूमि संरक्षण से संबंधी कार्य कराये जायेंगे जिससे उपजाऊ मिट्टी का कटान रुकेगा साथ ही उत्पादकता में वृद्धि होगी। बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी विमलेश कुमार द्वारा सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक प्रदीप कुमार, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी दिबियापुर विजय सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।





