थाने में आने वाली प्रत्येक शिकायत का समय से हो निस्तारणःजिलाधिकारी

Orai / jalaun news today। जालौन जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने प्रदेश सरकार की मंशानुरूप सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस डकोर में आयोजन में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना गया, प्राप्त शिकायतों को समयाबधि के अंतर्गत निस्तारण के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गई शिकायत प्रार्थना पत्र को गुणवत्तापूर्ण व गुणदोष के आधार पर निस्तारण किया जाये यदि निस्तारण में लापरवाही मिली तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में प्राप्त जमीनी विवाद शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाये तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उक्त शिकायतों को समयबधि के अंदर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने कहा कि थाना दिवस में छोटी-बड़ी शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाये तथा उनका समयसीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा छोटी से छोटी शिकायतों का गंभीरता से लेते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राजेश पाल जादौन आदि सहित अधिकारी व कमर्चारी मौजूद रहे।






