DM Jalaun चाँदनी सिंह ने आज यहाँ का किया औचक निरीक्षण,, जारी किए ये निर्देश

DM Jalaun Chandni Singh did a surprise inspection here today, issued these instructions

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद की डीएम चांदनी सिंह जिले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने गुरुवार को राजकीय पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण करने पहुंची डीएम ने वहां मौजूद पशुचिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।


उल्लेखनीय है कि यूपी के जालौन जनपद की डीएम चांदनी सिंह ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए काम करना शुरू कर दिया था । और वह तब से लगातार हर संभव प्रयास कर रही हैं कि जिले की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। इसी कड़ी में गुरुवार को डीएम जालौन चांदनी सिंह ने राजकीय पशु चिकित्सालय कदौरा पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

कदौरा के पशु चिकित्सालय में औचक निरीक्षण करने पहुंची डीएम चांदनी सिंह ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को विभागीय योजनाओं को पशुपालक उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।

Contact for the advertisement : 9415795867

Leave a Comment