डीएम जालौन ने किया नगर पालिका में औचक निरीक्षण,, मिली खामियां,दो लिपिक व EO के खिलाफ हुई ये कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शनिवार को नगर में पहुंचे डीएम ने नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में पेंडेंसी मिलने पर उन्होंने दो लिपिक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश देने के साथ ही ईओ के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
डीएम राजेश कुमार पांडेय शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे थे। जहां कटरा निवासी एफ राईन ने नगर पालिका द्वारा नक्शा स्वीकृत न किए जाने की शिकायत की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए समाधान दिवस के बाद डीएम सीधे नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने नक्शे से संबंधित दस्तावेजों को देखा। जिनमें 40 से अधिक नक्शे वर्ष 2023, 2024 और 2025 के न तो स्वीकृत हुए थे और न ही उनके संबंध में कोई विवरण दर्ज था। स्वीकृत अथवा अस्वीकृत को लेकर भी कोई आख्या दर्ज नहीं की गई थी। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित लिपिक कमलेश त्रिपाठी व सुलेखा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित अभिलेख भी देखे। जन्म और मृत्यु से संबंधित 70 से अधिक प्रकरण लंबित थे। पूछने पर बताया गया कि एसआईआर कार्य में लगे होने की वजह से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके हैं। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिनकी आवेदनों की जांच हो चुकी है और लंबित पड़ हुए हैं। ऐसे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र शाम तक जारी कर दिए जाएं जिसकी रिपोर्ट उन्हें भेजी जाए। साथ ही जो प्रक्रिया में है उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कर उनके भी प्रमाण पत्र जारी करें। जनता से जुड़े के कार्यों में कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए। गुण दोष के आधार पर तत्काल उनका निराकरण करें। साथ ही उन्होंने अपने कार्य में शिथिलता को लेकर और कार्यालय में समय पर पर्यवेक्षण न करने को लेकर ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

महापरिनिर्वाण दिवस पर किया बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण


नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण कर डीएम राजेश पांडेय व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर नगर पालिका परिसर में लगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया।