DM Jalaun ने किया कलेक्ट्रेट में स्थित विभिन्न विभागों पटलों का औचक निरीक्षण,,जारी किए ये निर्देश

अधिकारी, कर्मचारी समय से आकर अपने उत्तरदायित्वों का करें निर्वहन

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today। जालौन जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट में स्थित विभिन्न विभागों पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों को साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कमर्चारियों से कहा कि समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करें जिससे कि आने वाले फरियादियों को समस्या का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का निदान समय से किया जा सके।
जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिये शासन की प्राथमिकता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों एवं कमर्चारियों से कहा कि वे अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित रहकर लोगों की समस्या, शिकायतों की सुनवायी करके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने शासकीय कार्यों को समयबद्ध करने तथा कमियों को तत्काल दूर करने के संबंध में अधिकारियों एवं कमर्चारियों को कडी हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कार्यालय की साफ-सफाई कर परिसर को व्यवस्थित रखें गंदगी पाए जाने पर विभागाध्यक्ष के विरुद्ध सख्त कायर्वाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर के इधर-उधर पान-गुटखा खाकर गंदी करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कायार्लय परिसर को व्यवस्थित रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर मनोज सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment