रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन जनपद के डीएम ने मंडी में संचालित सरकारी गेंहू क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को कोई अपनी फसल में बेचने में कोई दिक्कत न हो।
डीएम राजेश पांडेय सोमवार की दोपहर नवीन गल्ला मंडी में संचालित गेंहू क्रय केंद्रों पर पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र पर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान कुछ केंद्रों पर बैनर नहीं टंगे थे। जिस पर उन्होंने सभी क्रय केंद्रों पर बैनर टंेगवाने के निर्देश दिए। मंडी में 15 गेंहू खरीद केंद्रों को खोला जाना है। जिसमें डीएम के निरीक्षण में मात्र सात क्रय ेकेंद्र संचालित मिले। जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी क्रय केंद्रों को शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा केंद्रों पर किसानों के बैठने की व्यवस्था और गर्मी के मौसम को देखते हुए शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कुछ केंद्र प्रभारियों ने बारदाने की कमी की बात कही तो डीएम ने तत्काल सभी क्रय केंद्रों के लिए बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। वहीं, केंद्रों पर जितनी खरीद हो चुकी है, उस माल को तत्काल उठवाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी हाल में अपनी फसल बेचने के लिए परेशान न होना पड़े। किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। बिचौलियों और दलालों से दूर रहें। किसानों से अतिरिक्त कोई धनराशि न वसूल की जाए। स्पष्ट कहा कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होना तय है।





