डीएम जालौन ने किया निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस व गौशाला का निरीक्षण,, जारी किए ये बड़े निर्देश

DM Jalaun inspected the under construction drug warehouse and cow shed, issued these big instructions

गौशाला में चौबीस घंटे जलाये जाये अलाव – डीएम

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today ।जालौन जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस व कान्हा गौशाला सरसौखी का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान डीएम श्री पांडे ने निर्माणाधीन वेयर हाउस की गुणवत्ता जांचा, परखा गया। परियोजना लागत 8 करोड़ 69 लाख से ड्रग वेयर हाउस सरसौखी में निर्माण कार्य किया जा रहा है।


जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान निमार्ण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देते हुए सभी मानकों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन सुविधाओं को विकसित करने में गुणवत्ता के साथ समयबद्वता का विषय ध्यान रखा जाए, इन कार्यो में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए की निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रगति से असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर सम्बंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कायर्वाही अमल में लाई जाएगी।

उसके उपरांत कन्हा गौवंश का निरीक्षण में सभी व्यवस्था व्यवस्थित मिली। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी व्यवस्था चाक चौबंद रहें, गौशाला में अलावा प्रतिदिन 24 घण्टे जलता रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा एक्सईएन यूपीएनआरएसएस अनिल शर्माआदि मौजूद रहे।

Leave a Comment