अधूरे निमार्ण कार्यों को जल्द पूरा कराने के दिये निर्देश
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के जिलाधिकारी ( DM) राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को सलाग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत 54 एमएलडी क्षमता के ट्रीटमेन्ट प्लांट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बताया जा रहा है कि उन्होंने सला योजना द्वारा 212 ग्रामों के 48 हजार 949 घरों को शुद्ध पेयजल तीव्र गति से उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। एवं निमार्ण कार्य की गति धीमी होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को चेतावनी भी दी।
निरीक्षण दौरान ट्रीटमेन्ट प्लांट में एयरेटर, कैमिकल बिल्डिंग, फ्लेश मिक्सर, क्लैरीफ्लोकुलेटर, एडमिन बिल्डिंग, क्लोरीनेशन रूम, मीटर रूम, सीडब्लूआर एवं पम्पहाउस का कायर् पूणर् पाया गया। सभी कम्पानेन्ट में फिनिसिंग का कार्य शेष होने पर निर्देशित किया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर फिनिसिंग का कार्य ससमय पूर्ण किया जाये। एयरेटर में राॅ वाटर चलते पाया गया। फिल्टर हाउस में 6 बेड में से सिर्फ 3 बेड को ही पूर्ण किया गया जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि शेष 3 कार्य को 9 नवम्बर 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाउण्ड्रीवाल का कार्य 1900 मीटर के सापेक्ष 250 मीटर ही पूर्ण किया गया है शेष कार्य को मेनपावर एवं मशीनरी बढ़ाकर अगले 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने साइड डवलमेंट कार्य की प्रगति धीमी होने पर संबंधित को फटकार लगाते हुये निदेर्शित किया कि ससमय कार्य को पूर्ण कर लिया जाये, कार्य की गुणवत्ता की निगरानी हेतु टीपीआई एवं जल निगम को निदेर्शित किया। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जल उपलब्ध कराये जाने की योजना है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि हर घर नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, अधिशाषी अभियंता जल निगम अंचल गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण अमित सक्सेना, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी, प्लानिंग इंजीनियर ऐजेन्सी मै. जीवीपीआर लि. आदि सहित संबंधित मौजूद रहे।
नगर पंचायत एट में डीएम को इंटरलाकिंग, टाईल्स अधोमानक मिली
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निर्माणाधीन कायार्लय नगर पंचायत एट का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इण्टरलाॅकिंग के लिये प्रयोग की जा रही टाईल्स की गुणवत्ता अधोमानक पायी गई व 80 एमएम की टाईल्स लगायी जानी थी जो नाप कराने के बाद 70 एमएम ही पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुये इण्टरलाॅकिंग टाईल्स गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुरूप ही लगायी जाये। उन्होने कहा कि निमार्ण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा। उन्होंने रैम्प की गुणवत्ता व टाईल्स फिनिसिंग सही न होने पर नाराजगी व्यक्त की, साथ ही सीएनडीएस को निदेर्शित किया कि 5 नवम्बर 2023 तक जो छोटे-छोटे कार्य पूर्ण कराकर संबंधित विभाग को हैण्डओवर करना सुनिश्चित करेगे। उन्होने अधिशाषी अधिकारी को निदेर्शित किया कि कायार्लय परिसर के चारों तरफ गुलचीन, माॅलश्री, आम, नीम आदि छायादार पौधे लगाये जाये। उन्होने निमार्णाधीन बिल्डिंग में शौचालय, रसोई, स्टोर रूम व रैन वाटर हावेर्स्टिंग सिस्टम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, सीएनडीएस से सवेर्श कुमार, अधिशाषी अभियन्ता लोक निमार्ण विभाग अमित सक्सेना, अधिशाषी अधिकारी आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।






