सम्पूर्ण थाना दिवस पर डीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद,, जारी किए आवश्यक निर्देश,, ASP भी रहे मौजूद

(ब्यूरो रिपोर्ट)

अधिकारी शिकायतकतार्ओं को न्याय दिलाने में प्रतिबद्धता दिखाएंःडीएम

Orai / Jalaun news today। जालौन जनपद में सम्पूर्ण थाना दिवस का आयोजन कोतवाली उरई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त 5 शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न हो।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से जमीनी विवाद से जुड़ी शिकायतों पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने निर्द दिया कि ऐसे मामलों को सूचीबद्ध किया जाए और राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष रूप से जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने थाना दिवस के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी छोटी-बड़ी शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए और तय समय सीमा के भीतर मौके पर जाकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी शिकायत को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि उन मामलों की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर एसएचओ अरुण कुमार राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कुठौंद थाने में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

कुठौंद। माह के द्वितीय शनिवार को थाना समाधान दिवस एसडीएम विनय मौर्य की अध्यक्षता में आहूत हुआ जिसमें मौके पर क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई नायब तहसीलदार सत्येंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा मौजूद रहे। आई हुई शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने का शिकायत कतार्ओं को आश्ववासन दिया। इस मौके पर थाना स्टाफ एस आई शिवभूषण, सुरेश कुमार, कन्हई सिंह कांस्टेबल पुरुषोत्तम, हेड कांस्टेबल अवनीत कुमार, शरद यादव तथा राजस्व विभाग से क्षेत्रीय लेखपाल, अरविंद कुमार यादव, विक्रम सिंह यादव, इन्द्रपाल, राकेश कुमार कुशवाहा, अजय कुमार सहित राजस्व स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment