डीएम लखनऊ ने राजधानी में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा की,,, जारी किए ये निर्देश

जिलाधिकारी ने लाटूश रोड ,शिवाजी मार्ग, नबीउल्लाह रोड ,कंचन मार्केट ,जगत नारायण रोड, बी एन वर्मा रोड ,किदवई रोड ,गुईंन रोड के अधूरे कार्यों को 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों को सख्ती से दिए

Lucknow news : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने राजधानी के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की उपस्थिति में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बैठक में
लाटूश रोड, खजाना मार्केट आशियाना चौराहे के पास खुदी हुई सड़क, आलमबाग आजाद नगर ,जयप्रकाश नगर में खुदी हुई सड़क, शीश महलगेट के अंदर पानी के पड़े हुए पाइप को हटाने तथा विकास नगर गुलाचीन मंदिर के पास अपूर्ण सड़क को तुरंत ठीक कराये जाने का मुद्दा बैठक में उठाया। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भूतनाथ मार्केट एवं अमीनाबाद के अतिक्रमण को हटाने की भी मांग जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त के सामने रखी।


व्यापारी नेता श्री गुप्ता ने जारी किए अपने बयान में बताया कि जिलाधिकारी लखनऊ ने सख्ती के साथ सभी विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों को 31 मार्च तक सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा ऐसा ना होने की दशा में कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किए जाने तथा विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सुमित नंदा सहित विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्मार्ट सिटी कार्यों के ठेकेदार शामिल थे

Leave a Comment