जनपद के 54 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न कराई जा रही पुलिस भर्ती की परीक्षा

Lucknow news today। जनपद लखनऊ में आयोजित हुई पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत कैसरबाग स्थित नारी शिक्षा निकेतन परीक्षा केंद्र से की गई। परीक्षा केंद्र पहुंच कर परीक्षा के सुचारू संचालन के संबंध में एग्जामिनेशन रूम, परीक्षा पर्यवेक्षकों की व्यवस्था को देखा गया।

उक्त के बाद जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा क्रिश्चियन पीजी कॉलेज का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उक्त के बाद जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज शाहमीना रोड का निरीक्षण करते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापको को नकल विहीन पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्र पहुँच कर सभी व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया गया कि शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही समस्त केंद्रों पर मोबाईल जैमर की भी व्यवस्था को सुनिश्चित कराया गया है, ताकि नकल विहीन परीक्षा को सम्पन्न कराया जा सके।





