दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष चुने गए डॉ चन्द्रपाल यादव,,प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । डॉ. चंद्रपाल यादव को लगातार दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय सहकारी संघ का अध्यक्ष चुने जाने एवं उनके प्रथम नगर आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा और भाजपा दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय सहकारी संघ के आध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल यादव को लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुना गया है। गुरूवार को उनका नगर आगमन हुआ। उनके नगर आगमन पर उरई रोड स्थित एक गेस्ट में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. चंद्रपाल यादव ने कहा कि जनपद जालौन उनकी जन्मभूमि है। यहां की मिट्टी में खेलकर वह बड़े हुए हैं। सबसे पहला सहकारिता का चुनाव भी उन्होंने इसी जनपद से जीता था। लोगों के प्यार और आशीर्वाद का ही फल है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंचे। इसे वह कभी नहीं भुला पाएंगे। उनका प्रयास यही रहता है, कि सबसे निचले पायदान पर खड़े किसान तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। सहकारी समितियों के माध्यम से गरीब किसानों का जीवन सुधारा जा सकता है। इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को भी याद किया। इस मौके पर रामनरेश तिवारी (पम्मू महाराज), दीपू त्रिपाठी, डॉ. एमपी सिंह, कृपाशंकर खत्री, संजू खत्री, दीपक मित्तल, थोपन यादव, सपा नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, विनय श्रीवास्तव, रामदास यादव, राजू यादव, जाकिर सिद्दीकी, जितेंद्र सिंह गुर्जर, जगदीश तिवारी, वाचस्पति मिश्रा, डॉ. ब्रजेंद्र दुबे, सतीश सिंह सेंगर, गिरीश गुप्ता, विनय माहेश्वरी, लल्लू भइया विश्वकर्मा, अजमेर सिंह यादव, उमेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।