रंजिश के चलते मारपीट,, पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रंजिश के चलते गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी भरत ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का ही देवेंद्र उससे रंजिश मानता है। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करता रहता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम वह घर के बाहर काम कर रहा था। तभी देवेंद्र वहां आया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment