जालौन के इस मुहल्ले में निकासी न होने से सड़क पर भर रहा पानी,, लोगो ने की यह मांग

Due to lack of drainage in this locality of Jalaun, water is filling the road, people made this demand

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला नया खंडेराव में आम रास्ता व नाली क्षतिग्रस्त होने से मोहल्ला का पानी नहीं निकल पा रहा है। जिससे मोहल्ले के लोगों को दिक्कत हो रही है। पीड़ित मोहल्लेवासियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
मोहल्ला नया खंडेराव लौना रोड में गली नंबर दो निवासी सुशील कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार दांतरे आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी गली में लगभग 30 मीटर आम रास्ता व नाली पूर्ण रूप से क्षति ग्रस्त हो गई है। आम रास्ता क्षतिग्रस्त होने से वाहन निकालने में भी दिक्कत होती है। कभी कभार वाहन चालक गिरकर चुटहिल भी हो जाते हैं। इसके अलावा नाली के क्षतिग्रस्त होने से पानी सड़क पर भर रहा है। पानी की निकासी न होने से पानी घरों में भी भर रहा है, जिससे दिक्कत हो रही है। पीड़ित मोहल्लेवासियों ने एसडीएम से शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Comment