जालौन के इस रजवाहा पर बनी पुलिया के किनारे पर रेलिंग न होने से जोखिम में चलते राहगीर, उठी यह मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गढगवां रजवाहा पर स्थित मुख्य पुलिया के दोनों किनारों पर रेलिंग न होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में रहती है। यहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिया की रेलिंग बनवाने की मांग सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की है।
ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर, लोकेंद्र, राजू, विपिन कुमार आदि ने बताया कि गढगवां रजवाहा पर बनी इस पुलिया पर सुरक्षा दीवार (रेलिंग) गायब है। रात के अंधेरे में यहां से गुजरने पर पुलिया दिखाई नहीं देती है। जिन लोगों का प्रतिदिन आवागमन है, उन्हें तो थोड़ा अंदाजा रहता है। लेकिन नए आने वाले व्यक्ति को इसका जरा भी अंदाजा नहीं होता है। आमने सामने वाहन आने पर रेलिंग ने होने से वाहन के पुलिया में गिरने का डर बना रहता है। इस मार्ग से रोजाना दर्जनों स्कूली बच्चे और किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ गुजरते हैं। संकरी पुलिया और बिना रेलिंग के किनारे किसी भी समय बड़ी अनहोनी को निमंत्रण दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की चुकी हैं, लेकिन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यही कारण है कि अब तक रेलिंग बनाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। लोगों सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जनहित को देखते हुए गढगवां रजवाहा की इस पुलिया पर तत्काल पक्की रेलिंग और मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि किसी भी तरह का जोखिम न रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105