रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में बंगरा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बाइक से जा रहे गल्ला व्यापारी को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल गल्ला व्यापारी को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। राहगीरों ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी गल्ला व्यापारी दीपचंद्र गुप्ता उर्फ दीपू (50) हाल निवास आवास विकास कॉलोनी मंगलवार की दोपहर अपने परिचित से मिलने के लिए बाइक से माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पहुंचे। तभी झांसी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर एक्सप्रेसवे से नीचे उतर रहा था। उतरने के बाद तेज रफ्तार डंपर ने स्पीड कम नहीं की बेकाबू डंपर चालक ने वहां से निकल रहे गल्ला व्यापारी की बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही बाईक सवार दीपू औरेखी सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पास में ही स्थित छिरिया मलकपुरा चौकी प्रंभारी अजीत शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल दीपू को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने मौके से भाग रहे डंपर को चालक सहित पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पत्नी कामिनी पति का शव देखकर बेहोश होकर गिर गईं। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। बेटा सक्षम व देवांश एवं बेटियां मेघा व सोनम का रो रोकर बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




