दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार की रात एक सनसनीखेज खबर प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सियोल के इटावन लेसर जिले में मनाए जा रहे हेलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़ से 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें से कई लोग तो कार्डियक अरेस्ट भी हुए हैं। इस घटना के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक एओल ने घायलों के बेहतर इलाज के आदेश अधिकारियों को जारी किए हैं।
ये होता है हेलोवीन उत्सव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी देशों में हेलोवीन फेस्टिवल मनाया जाता है । दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यह फेस्टिवल पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है और इस दिन लोग डरावना मेकअप करते हैं और डरावने आउटफिट्स पहनते हैं । दक्षिण कोरिया में भी यही उत्सव मनाया जा रहा था जहां पर यह भगदड़ मची जिससे लगभग 100 लोग घायल हुए हैं।
इन देशों में मनाया जाता है हेलोवीन फेस्टिवल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फेस्टिवल को मनाने की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी और वर्तमान में यह फेस्टिवल अमेरिका इंग्लैंड और कई यूरोपीय देशों में मनाया जाता है।




