बहराईच में असत्य पर सत्य,बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया

श्री राम के अग्निबाण चलाते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

Bahraich news today ।बहराइच जनपद में असत्य पर सत्य,बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अग्निबाण चलाते ही लगभग 55 फिट का रावण का पुतला,मेघनाद व कुम्भकर्ण का पुतला धू-धू कर जल गया और इस तरह एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ ही अनाचार पर सदाचार की विजय और असत्य पर सत्य की जीत हुई।रावण दहन के बाद आकर्षक जमकर आतिशबाजी की गई जो आकर्षण का केन्द्र रही।इस दौरान जनप्रतिनिधियों,पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपदवासियों को विजयदशमी की बधाइयां दीं। ग्रामीण अंचलों में भी दशहरे की धूम रही। दशहरा के दिन रामलीला में राम और लक्ष्मण मैदान पहुंचे। इससे पूर्व प्रकांड विद्वान रावण ने राम से युद्ध में विजय प्राप्ति के लिए शिव की आराधना कर विजय का आशीष मांगा। राम-रावण युद्ध से पूर्व हुई लीला में कुम्भकर्ण और मेघनाथ भी मारे गए। इसके बाद राम और रावण का युद्ध शुरू हुआ। घंटों चले युद्ध के बाद राम के एक साथ 21 बाण छोड़े जाने पर रावण के नाभि का अमृत सूख जाता है।उसके दसों सिर और दसों भुजाएं कट गई। इसी के साथ रावण का अंत हो गया। रावण का वध होते ही पूरा रामलीला मैदान भगवान राम के जयकारों से गूंज उठता है। बाद में रावण का पुतला दहन हुआ। श्री राम के अग्निबाण चलाते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। नगर में हुए दशहरा मेले में को रावण वध का सजीव मंचन किया गया। प्रख्यात रामलीला का मंचन मथुरा-वृंदावन से आयी टीम ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। मथुरा-वृंदावन के कलाकारों द्वारा रामलीला में मेघनाद, कुंभकर्ण वध के बाद रावणवध की लीला का कलाकारों ने सजीव मंचन किया।कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड,सदर विधायक अनुपमा जायसवाल,नगर पालिका चैयरमेन सुधा टेकड़ीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी पद्मसेन चौधरी,विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार,प्रान्तीय समरसता प्रमुख राज किशोर,जिला प्रचारक अजय कुमार,एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी,विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय,जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी,पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ,एसपी सिटी रामानन्द कुशवाहा,सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ,सीओ सिटी पहुप सिंह,ईओ प्रमिता सिंह ने उपस्थित लोगों से अपने अंदर मौजूद अहंकार जैसी बुराई को छोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राम लीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने किया।इस अवसर पर जय जय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल,राहुल रॉय,राधेश्याम त्रिपाठी,राकेश चन्द्र श्रीवास्तव,मनोज गुप्ता,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,कमल शेखर गुप्ता,अंशुमान यज्ञसैनी,अशोक सैनी,जीतेन्द्र प्रताप सिंह जीतू,विनय जैन,वासु साहू,राहुल दीक्षित,सुशील कुमार,राकेश मित्तल,चन्द्रपाल यादव,जगदम्बा सोनी,राजीव सिंह,हर्षित राज श्रीवास्तव, रणविजय सिंह,नन्हे लाल लोधी,पवन जायसवाल,विपिन यज्ञसैनी,दाऊ जी सोनी,हरिश्चन्द्र गुप्ता,अमित शर्मा,एस पी मिश्रा,के के मिश्रा,सुरेश गुप्ता,के के सक्सेना,आनंद गुप्ता,जय प्रकाश अवस्थी,प्रकाश गुप्ता,देव कुमार रस्तोगी, नन्हे लाल लोधी,राघव टेकड़ीवाल,आकाश सोनी,मनीष रस्तोगी,सौरभ मिश्रा,सूरज केवट,कुंदन लोधी, अखिलेश यादव गोले,निशा शर्मा सहित हजारों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

आतिशबाजी रही आकर्षण का केन्द्र

दशहरा कार्यक्रम के दौरान असत्य पर सत्य की जीत,बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर रावण के पुतले के दहन के बाद आकर्षक आतिशबाजी की गई जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही।आकर्षक आतिशबाजी ने लोगों को रोके रखा।पूरा राम लीला मैदान जयश्रीराम के उद्घोष से घण्टों गूंजता रहा।

Leave a Comment