पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से दशहरा मिलन समारोह एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर परंपरा और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के सह जिला संचालक शिवराम महाजन ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना बनाए रखने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में संगठन, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता है। स्वयंसेवकों को चाहिए कि वे समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझें और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान विधि विधान से शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित स्वयंसेवकों ने आपसी मेल-मिलाप के साथ दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता व संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह रामेंद्र, पुनीत अग्रवाल, आनंद, हरिश्चंद्र, अशोक कौशल, विवेक तोमर, पवन कौशल, अनुज आदि रहे।






