Earthquake news : नेपाल में भूकंप ने मचाई तवाही ,, 129 की मौत,,पीएम मोदी ने व्यक्त की शोक संवेदना

Earthquake news: Earthquake wreaks havoc in Nepal, 129 killed,

Earthquake news today ।शुक्रवार की देर रात आए भूकंप के झटकों ने भारत के पड़ोसी देश नेपाल में काफी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में भूकंप से 129 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग अस्पताल में भर्ती है।

नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात आये भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल का जाजरकोट था । रिपोर्ट के अनुसार बीती देर रात आए भूकंप ने नेपाल में काफी तबाही मचाई है । बताया जा रहा है कि भूकंप जिस समय आया उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे और उन्हें इस जलजले का पता भी नहीं चला और इसके चलते कई लोग मौत की आगोश में चले गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप प्रभावितों के लिए नेपाल प्रशासन ने भेरी अस्पताल कोहलपुर मेडिकल कॉलेज नेपालगंज सैन्य अस्पताल और पुलिस अस्पताल को भूकंप प्रभावित लोगों के लिए रिजर्व कर दिया गया है।

129 की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल में भूकंप ने 129 लोगों की जान ले ली है। रिपोर्ट के अनुसार रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत होने की खबर है तो वहीं जजरकोट में 34 लोगों के मरने की खबर प्रकाश में आई है इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी कुल मिलाकर 129 लोगों की मौत की बात प्रकाश में आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों में नरगर नगरपालिका की उप प्रमुख सरिता सिंह व एक adm के मरने की सूचना प्राप्त हुई है।

प्रधानमंत्री ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल में आये भूकम्प से हुई तबाही से वहाँ हर आंख नम है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों व राहत सामग्री के साथ रवाना हुये है।

पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

नेपाल में भूकंप से हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर सम्भव सहायता देने को तैयार है। हमारी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ है और हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं।

Leave a Comment