देश की राजधानी दिल्ली आज फिर भूकंप के झटके से हिल उठी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के अनुसार आज आए भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई ।

उल्लेखनीय है कि बीते कल रात में उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों का कहना है कि बीती रात लगभग 10 बजे के आसपास आए भूकंप से काफी देर तक धरती हिलती रही और लोग अपने घरों से बाहर भी निकल आए थे । बीते कल रात आए भूकंप के झटकों को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि आज दोपहर फिर से एक बार राजधानी के पश्चिमी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज दिल्ली में आए भूकंप के झटकों को रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है। सुखद आज आए भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।





