Delhi news today । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी को लेकर नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी की तरफ से दिल्ली के सीएम को आगामी 2 नवंबर को पूंछतांछ के लिए बुलाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश की राजधानियों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब ईडी के निशाने पर आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी की तरफ से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन भेजा गया है और उन्हें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के मामले में 2 नबंवर को पूंछतांछ के लिए बुलाया गया है।
आप नेता आतिशी ने कही यह पसंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा भेजे गए समन के संबंध में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी से डर लगता है। दिल्ली और पंजाब में हो रहे हर काम से डर लगता है बिजली से डर लगता है अच्छे स्कूलों से डर लगता है मोहल्ला क्लीनिक से डर लगता है इसलिए वह झूठे केस करके आम आदमी पार्टी के हर नेता को जेल में डालना चाहती है। और पार्टी को खत्म करना चाहते हैं इसी साजिश के तहत 2 नवंबर को अरविंद केजरीवाल को ED ने समन किया है उन पर झूठा केस लगाकर उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है । उन्होंने कहा कि ED वाले उनकी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते वह झूंठे केश से नहीं डरते वह आम आदमी के लिए काम करते रहेंगे।







