Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जालौन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक करने का प्रयास,,,

An effort was made to make women aware through street drama in Jalaun.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देवनगर चौराहे पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवनगर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दी गई प्रस्तुति में बताया गया कि महिलाएं की स्थिति अब समाज में अबला की नहीं है। बल्कि महिलाएं अब स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक हैं। साथ ही यह भी सिखाया गया कि महिलाएं अपनी सुरक्षा की लिए विभन्न सुरक्षा उपाय अपना अपना सकती हैं। इसके अलावा नारी समानता को लेकर भी प्रस्तुति दी गई। जिसके माध्यम से समझाया गया कि किसी भी क्षेत्र में नारी के साथ भेदभाव की स्थिति अब नहीं रही। जल, थल और नभ सभी जगहों पर नारियां अपने हौसले से परचम फहरा रहीं हैं। इसके अलावा लोगों को यह भी सीख दी गई कि आज के समय में लड़का और लड़की में भेद करने की आवश्यकता नहीं है। दोनों को ही समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्हें भी लड़कों के समान उच्च शिक्षा दिलाएं। कई बार बेटियां आपके बेटों से बेहतर साबित होती हैं।

नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति में आशा प्रजापति, नव्या, राधिका, सोनू, महजवीं, अलीशा, आलिया, नैंसी, सना, निहारिका, अनुष्का, आकांक्षा, पूजा, मानसी आदि ने अपने अभिनय से मौजूद लोगों को भाव विभोर कर दिया।

Leave a Comment