लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद,, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दी सभी को मुबारकबाद,, कही ये बात

Lucknow news । ईद का पवित्र त्यौहार आज पूरे देश में बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इसी कड़ी में यूपी की राजधानी लखनऊ में भी ईद का त्यौहार बड़ी ही सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ के ईदगाह और टीले वाली मस्जिद में बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे के गले मिलकर भाईचारे का संदेश देते हुए देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

देखिये पूरी खबर अपनी चैनल up news sirf sach पर


इस अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी ईदगाह पहुंचे और उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मुस्लिम भाई-बहनों के लिए हमारी सरकार काम कर रही है और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए हमारी सरकार हर स्तर पर काम कर रही है।

Leave a Comment