बुजुर्ग महिला ने पड़ोसी पर लगाया अवैध निर्माण का आरोप,, जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन पर पड़ोसी अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे हैं। मना करने पर धमका रहे हैं। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी देवकी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में उसका पुश्तैनी मकान है। जब उन्होंने अपने मकान का निर्माण कराया तो पड़ोसी के पास निकलने की रास्ता नहीं थी। मोहल्ले के लोगों के कहने पर उन्होंने कुछ हिस्सा छोड़ दिया था। ताकि पड़ोसी को आने जाने का रास्ता मिल जाए। लेकिन अब उन्होंने उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और वहां निर्माण कार्य करा रहे हैं। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वह झगड़े पर आमादा हो गए। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।